300 ग्राम हैरोइन सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 03:45 PM

3 arrested

एस.टी.एफ. (स्पैशल टास्क फोर्स) ने 300 ग्राम हैरोइन बरामद कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली से हैरोइन लाए थे।

भटिंडा (विजय): एस.टी.एफ. (स्पैशल टास्क फोर्स) ने 300 ग्राम हैरोइन बरामद कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली से हैरोइन लाए थे। इसके अलावा उक्त व्यक्तियों के संबंध नाइजीरिया से होने की भी आशंका है।
 
प्रैस कॉन्फ्रैंस में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. (एस.टी.एफ.) हरिंद्र सिंह मान ने बताया कि नशा विरोधी मुहिम के तहत एस.टी.एफ. भटिंडा के इंस्पैक्टर जसबीर सिंह और ए.एस.आई. परमिंद्र सिंह द्वारा सूचना के आधार पर एंटीक पैलेस के नजदीक नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान टीम द्वारा एक स्कार्पियों गाड़ी को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फरार होने की कोशिश की परन्तु पुलिस द्वारा आरोपियों को दबोच लिया गया।

पुलिस ने कार सवार हरप्रीत सिंह निवासी भटिंडा से तलाशी दौरान 280 ग्राम, विजय सिंह निवासी भटिंडा से 10 ग्राम और बलविंद्र सिंह निवासी कोटकपूरा से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति कोटकपूरा के रहने वाले हैं और गत करीब 6 माह से भटिंडा में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के संबंध नाइजीरिया से होने का पता चला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!