Edited By Vaneet,Updated: 20 Jun, 2019 10:06 PM
हिन्द-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर 25 करोड़ रुपए मूल्य की हैरोइन व 5 कारतूस ब...
फिरोजपुर(मल्होत्रा, कुमार): हिन्द-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर 25 करोड़ रुपए मूल्य की हैरोइन व 5 कारतूस बरामद किए। एस.एस.पी. संदीप गोयल ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान तहत एस.पी. मेजर क्राइम सुखविन्द्रपाल सिंह को सूचना मिली कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा कंटीली तार से भारतीय सीमा में हैरोइन व हथियारों की खेप भेजी गई है।
इस सूचना पर बी.एस.एफ. के साथ मिलकर सर्च ऑप्रेशन चलाया गया तो दोना तेलू मल चैकपोस्ट की बुर्जी नंबर 193/9 के समीप भूमि में दबाकर रखी 4.820 किलो हैरोइन एवं 7.63 बोर के पाकिस्तानी कारतूस मिले। एस.एस.पी. ने बताया कि इस बरामदगी संबंधी थाना ममदोट में पर्चा दर्ज करने के बाद बी.एस.एफ. एवं पुलिस द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हैरोइन एवं हथियारों की यह खेप किस भारतीय तस्कर ने मंगवाई थी।