Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2021 12:02 PM
गांव डुगरियां के करीब एक नमकीन बनाने वाली फैक्टरी के 2 प्रवासी मजदूरों की तेल के डंप में गिरने से मौत हो गई।
मुकेरियां(बलबीर): गांव डुगरियां के करीब एक नमकीन बनाने वाली फैक्टरी के 2 प्रवासी मजदूरों की तेल के डंप में गिरने से मौत हो गई। ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि शवों को मुकेरियां के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
मृतकों के चाचा ओंकार सिंह ने बताया कि बीती रात नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में तकनीकी खराबी आने के कारण ओम भट्टी ने खराबी को देखने के लिए मशीन का ढक्कन खोला तो उसमें से गैस चढऩे के कारण वह तेल के डंप में गिर गया, उसको बचाने की कोशिश करते समय कौशल भी डंप में गिर गया। इस तरह दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों ओम भट्टी (35) पुत्र कुंज राज निवासी बाबड़ी थाना भाप जोधपुर व कौशल (19) पुत्र जमाल निवासी दादरी जिला किशनगंज बिहार के शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए।