Edited By Vaneet,Updated: 15 Jan, 2019 07:46 PM
वाह अब ए. टी. एम. में से भी जले हुए नोट निकलने लग गए हैं। आज यहां के एक व्यक्ति जमेदखां ने बाजाखाना रोड पर बने हुए....
जैतो(जिन्दल): वाह अब ए.टी.एम. से भी जले हुए नोट निकलने लग गए हैं। आज यहां के एक व्यक्ति जमेदखां ने बाजाखाना रोड पर बने हुए एस.बी.आई. के ए.टी.एम. से 2000 रुपए निकलवाए तो तब ए.टी.एम. मशीन में से 2000 का जला हुआ नोट निकल आया। फिर दबढ़ीखाना के निवासी काका ने इसी ए.टी.एम. से 6000 रुपए निकलवाए तब भी ए.टी.एम. में से दो नोट 2000 के जले हुए निकल आए और ए.टी.एम. में से 2000 के जले नोट निकल आए और एक नोट सही निकल आया।
काका और जमेदखा स्टेट बैंक आफ इंडियान जैतो के ब्रांच मैनेजर को मिले। उन्होंने कहा कि इस ए.टी.एम. में कोटकपूरा वाले नोट डालकर जाते हैं, हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। कोटकपूरा बैंक में जाओ। तब दोनों प्रभावित व्यक्ति कोटकपूरा बैंक में गए। उन्होंने कहा कि नोट डालने वाले ही गड़बड़ करते हैं, हम तो सही नोट भेजते हैं। आखिर उन्होंने नोट बदल ही दिए।