Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2019 02:13 PM
सी.आई.ए. स्टाफ अमृतसर देहाती और थाना घरिंडा ने संयुक्त आप्रेशन के दौरान 1 किलो हैरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
अमृतसर(सुमित खन्ना): सी.आई.ए. स्टाफ अमृतसर देहाती और थाना घरिंडा ने संयुक्त आप्रेशन के दौरान 1 किलो हैरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत और गुरप्रीत के रूप में हुई है। थाना घरिंडा की पुलिस ने उक्त दोषिय़ों के खिलाफ थाना मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।