RTI के तहत खुलासा: पंजाब में रोज हो रही 2 लोगों की हत्या

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2020 08:38 AM

2 people getting killed daily in punjab

पंजाब में हो रहे क्राइम की अगर बात करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना राज्य में 2 लोगों की हत्या हो रही है और पिछले 5 वर्षों में 3491 मर्डर

लुधियाना(ऋषि): पंजाब में हो रहे क्राइम की अगर बात करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना राज्य में 2 लोगों की हत्या हो रही है और पिछले 5 वर्षों में 3491 मर्डर हुए हैं, जबकि लूटपाट, स्नैचिंग, चोरी के मामलों की गिनती इससे काफी ज्यादा होगी। उपरोक्त खुलासा महानगर के आर.टी.आई. कार्यकत्र्ता रोहित सभ्रवाल द्वारा किया गया है जिन्होंने लगभग 11 महीने तक पंजाब पुलिस के साथ जंग लड़कर उक्त डाटा हासिल किया है। आर.टी.आई. कार्यकत्र्ता रोहित सभ्रवाल ने पंजाब पुलिस से आर.टी.आई. के माध्यम से मर्डर, स्नैचिंग, लूटपाट, डकैती और पुलिस हिरासत में मरे लोगों की जानकारी मांगी गई थी। पुलिस विभाग द्वारा वर्ष के हिसाब से दर्ज हुए मामले और सुलझाए गए केसों की जानकारी मुहैया करवाई गई है।  आंकड़ों के अनुसार इन 5 वर्षों में 3049 मर्डर केसपंजाब पुलिस सुलझाने में सफल भी हुई है। 

वर्ष    मर्डर    सुलझाए
 2015    701    636
2016    771    639
2017    658    587
2018    684    595
2019    677    592
कुल    3491    3049 

 

रोजाना 7 लोगों से होती है स्नैचिंग
पंजाब में रोजाना घरों से बाहर घुमने,शापिंग करने या किसी काम के चलते जाने वाले 7 लोगों को स्नैचर अपना शिकार बनाते है। आर.टी.आई. में हुए खुलासे के अनुसार 4 सालों में 9469 लोगों से स्नैचिंग की वारदातें हुई है,जबकि वास्तव में स्नैचिंग के मामलों की गिनती इससे कई ज् यादा होगी,क्योंकि ज् यादातर मामलो में पुलिस की तरफ से एफ.आई.आर. करने की बजाए टाल मटोल कर पीड़ित को वापिस भेज दिया जाता है। इन 4 सालों में 5299 स्नैचिंग की वारदातें पुलिस ने सोल्व भी की है। पुलिस की तरफ से मुहैया करवाई गई जानकारी का विवरण इस प्रकार है।

5 सालों में डकैती के 795 मामले दर्ज
पंजाब पुलिस की तरफ से 5 सालों में राज् य के विभिन्न जिलों में डकैती के 795 मामले दर्ज किए है,वहीं इन 5 वर्षो में 543 मामले सुलझाए भी गए हैं। 

 वर्ष    डकैती     सुलझाए
2015    165    114   
2016    190    125
2017    147    110
2018    177    120
2019    116    74
 कुल    795    543 

 

10 सालों में पुलिस हिरासत में मरे 27 लोग
पुलिस रिकार्ड के अनुसार 10 सालों में पंजाब में पुलिस हिरासत में मरने वाले लोगों की गिनती 27 है,जिसका प्रत्येक वर्ष के हिसाब से विवरण इस प्रकार है।

साल    गिनती 
2010    2
2011    5 
2012    3
2013    1
2014    1
2015    3
2016    4
2017    4
2018    2
2019    2
 कुल    27  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!