Edited By Mohit,Updated: 03 Jul, 2020 09:13 PM
सिविल अस्पताल में आए दो मरीजों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।
लुधियाना (राज): सिविल अस्पताल में आए दो मरीजों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक दिनेश (32) और लवली (45) है। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। फिलहाल दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए है।
जानकारी के मुताबिक दिनेश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया था। मगर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसे ही लवली सुभाष नगर चक्कर खाकर गिर गया था। जब उसका सिविल अस्पताल इलाज शुरू किया तो उसकी मौत हो गई।