पंजाब के इन 2 IAS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 04 Feb, 2025 09:57 PM

2 ias officers got big responsibility

पंजाब में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब के 2 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की खबर सामने आई है

पंजाब डेस्क : पंजाब में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब के 2 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की खबर सामने आई है। जारी हुई सूची के अनुसार तेजवीर सिंह IAS (1994), अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्थानीय सरकार तथा इसके अतिरिक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य तथा इसके अतिरिक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अगले आदेशों तक अतिरिक्त मुख्य सचिव, निवेश प्रोत्साहन का कार्यभार संभालेंगे।

वहीं, कमल किशोर यादव आईएएस (2003) प्रशासनिक सचिव, स्कूल शिक्षा तथा इसके अतिरिक्त प्रशासनिक सचिव, उच्च शिक्षा एवं भाषाएं अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अगले आदेशों तक प्रशासनिक सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण का कार्यभार संभालेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!