Edited By Des raj,Updated: 21 Sep, 2018 10:02 PM
2 बच्चों की मां को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत पुलिस ने पति तथा सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी नवांशहर में दी शिकायत में अवतार सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी सिंहपुर थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर ने बताया कि वह मजदूरी करता...
नवांशहर (त्रिपाठी): 2 बच्चों की मां को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत पुलिस ने पति तथा सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी नवांशहर में दी शिकायत में अवतार सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी सिंहपुर थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर ने बताया कि वह मजदूरी करता है, उसकी पत्नी की 2012 में मौत हो चुकी है। उसकी 2 लड़कियां है, जो शादीशुदा हैं। उसने बताया कि उसकी छोटी लड़की सर्बजीत कौर की शादी 2013 में कुलवंत राम पुत्र सोहन लाल निवासी महालों (नवांशहर) के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी लड़की ने 2 बच्चों को जन्म दिया, जिसमें बड़ी लड़की की आयु 4 वर्ष तथा लड़के की आयु डेढ़ वर्ष है।
पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी लड़की सर्बजीत कौर का पति तथा सास घर में क्लेश करते रहे हैं, जिसके चलते उसकी लड़की कई बार ससुराल परिवार से तंग आ कर उसके पास मायके में आ जाती थी। इसके बाद कई बार पंचायत को साथ लेकर पति से बातचीत करवाई थी, परन्तु ससुराल पक्ष समझने को तैयार नहीं था। गत 18 सितम्बर को उसकी लड़की सर्बजीत कौर के ससुराल से फोन आया कि सर्बजीत कौर बीमार है तथा बोलती नहीं व बेहोशी की हालत में है।
उन्होंने बताया कि सर्बजीत को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां से उसे चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि वह अपनी लड़की को साथ लेकर चंडीगढ़ के अस्पताल में गया जहां इलाज के दौरान पीड़िता मौत हो गई। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसकी दोहती ने उसे बताया कि मां सर्बजीत कौर ने ससुराल वालों से तंग आकर चुनरी के साथ फंदा लगाया है। थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति कुलवंत राम तथा सास भजन कौर के खिलाफ धारा 306, 34 आई.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।