Edited By Vaneet,Updated: 09 May, 2018 04:02 PM
सी.आई.ए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख स. प्रीतम सिंह के दिशा निर्देशानुसार समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम तह...
फिरोजपुर(कुमार,मनदीप): सी.आई.ए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख स. प्रीतम सिंह के दिशा निर्देशानुसार समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत थाना आरफके के क्षेत्र बंडाला पुल से दो लोगों को गिरफ्तार करके उनसे लाखों रुपए की कीमत की 100 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस बाबत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना आरफके में एन.डी.पी.एस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार थाना सी.आई.ए स्टाफ के सहायक इंस्पैक्टर ओम प्रकाश ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरन गांव बंडाला पुल के नजदीक से आरोपी लाडी पुत्र जर्मल सिंह व गुरजंट सिंह पुत्र रोशन सिंह निवासी कश्मीरी कालोनी वार्ड नंबर 2 पट्टी जिला तरनतारन को 100 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से बरामद की गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्री मार्किट में लाखों रुपए की कीमत है। मामले की जांच कर रहे ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है कि आखिर यह आरोपी उक्त हैरोइन कहां से लेकर आए थे और उसे आगे उन्होंने किसे बेचना था।