Edited By Des raj,Updated: 29 Jul, 2018 04:51 PM
थाना वैरोवाल पुलिस ने पंचायती जमीन से वृक्ष काटने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दिलबाग सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव जाति उमरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि गांव के हरजीत सिंह और सुखविन्द्र सिंह...
तरनतारन (रमन): थाना वैरोवाल पुलिस ने पंचायती जमीन से वृक्ष काटने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दिलबाग सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव जाति उमरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि गांव के हरजीत सिंह और सुखविन्द्र सिंह ने मिलकर पंचायती जमीन से वृक्ष काटे हैं। एस.एस.पी. को मिली शिकायत की जांच एस.पी. (आई) तिलक राज ने की तो मामला सही पाया गया जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।