7 करोड़ की हैरोइन समेत 2 नाइजीरियन काबू

Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2019 12:18 PM

पुलिस जिला खन्ना की तरफ से आपराधिक तत्वों के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत बुधवार को 2 विदेशियों से 1.50 किलो हैरोइन बरामद की गई जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में तकरीबन 7 करोड़ आंकी जा रही है।

खन्ना(कमल): पुलिस जिला खन्ना की तरफ से आपराधिक तत्वों के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत बुधवार को 2 विदेशियों से 1.50 किलो हैरोइन बरामद की गई जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में तकरीबन 7 करोड़ आंकी जा रही है।  

यहां एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को उस समय पर बड़ी सफलता हासिल हुई जब मनजीत सिंह पी.पी.एस. उप-पुलिस कप्तान, स्पैशल ब्रांच, खन्ना, इंस्पैक्टर हरविंद्र सिंह इंचार्ज सी.आई. स्टाफ खन्ना और इंस्पैक्टर अनवर अली मुख्य अफसर थाना सदर खन्ना समेत पुलिस पार्टी की तरफ से प्रिस्टाइन मॉल जी.टी. रोड अलौड़ के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रहे 2 विदेशी एक आटो में से उतरे।

उक्त दोनों व्यक्तियों के पास एक काले रंग के थैला था, जिनको पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोक कर उनसे पूछताछ की। इस दौरान एक ने अपना नाम हेनरी उचको और दूसरे ने अपना नाम क्रिस उबीरा बताया। दोनों ने अपना मूल पता नाइजीरिया में बताया। इसके बाद उक्त व्यक्तियों के थैलों की तलाशी लेने पर एक थैले में से 800 ग्राम हैरोइन व दूसरे में से 700 ग्राम हैरोइन (कुल 1 किलो 500 ग्राम हैरोइन) बरामद की गई। पुलिस ने दोनों विदेशियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!