Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2018 09:12 AM
सी.आई.ए.-2 पुलिस ने बैंकों में लूट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बैंकों में लूटपाट करने वाले सुखमंदर सिंह निवासी कल्याण सुखा व जसवीर सिंह निवासी बाजाखाना रोड...
बठिंडा (विजय): सी.आई.ए.-2 पुलिस ने बैंकों में लूट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बैंकों में लूटपाट करने वाले सुखमंदर सिंह निवासी कल्याण सुखा व जसवीर सिंह निवासी बाजाखाना रोड रामसर बरनाला कल्याणा सुखा अड्डे पर घूम रहे हैं।
आरोपी उक्त जगह पर अपने साथी का इंतजार कर रहे थे ताकि अदालत का सहारा लिया जा सके। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव के अड्डे पर छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ दौरान पुलिस ने आरोपियों से गांव लधूवाला (फाजिल्का) की को-आप्रेटिव बैंक से लूटी 12 बोर राइफल, 6 कारतूस, 2 कम्प्यूटर एवं सरावा बोदला (मुक्तसर) बैंक में लूटा 1 सोने का कड़ा बरामद किया है।