रहस्यमयी हालात में युवक का श/व बरामद, राखी स्टॉल से हुआ था लापता, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 22 Aug, 2026 05:27 PM

19 year old youth suddenly goes missing from rakhi stall

फरीदकोट के सादिक रोड स्थित जहाज ग्राउंड से 19 वर्षीय युवक का शव रहस्यमय हालात में बरामद होने से इलाके में चर्चा का माहौल है।

फरीदकोट (राजन) : फरीदकोट के सादिक रोड स्थित जहाज ग्राउंड से 19 वर्षीय युवक का शव रहस्यमय हालात में बरामद होने से इलाके में चर्चा का माहौल है। मृतक की पहचान मोहल्ला तालाब निवासी दक्ष (19) पुत्र दविंदर पाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना सिटी-2 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दक्ष ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और इन दिनों बाजार में राखी की स्टॉल लगाकर काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी स्टॉल से अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, इसी दौरान बाद में उसका शव जहाज ग्राउंड से बरामद हुआ।

मृतक के पिता दविंदर पाल ने बताया कि उनके परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे के कपड़े फटे हुए थे और उसके होंठ भी नीले पड़े हुए थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा इंसाफ की मांग की है।

इस संबंध में थाना सिटी-2 के एस.एच.ओ. अकलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!