19 सिख रैजीमैंट के जवान ने की खुदकुशी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 08:59 AM

19 sikh resignation personnel suicide

डेढ़ साल पहले फौज में भर्ती हुए 22 साल के एक जवान ने शुक्रवार शाम जालंधर कैंट स्थित अपने यूनिट में ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

 जालंधर (महेश): डेढ़ साल पहले फौज में भर्ती हुए 22 साल के एक जवान ने शुक्रवार शाम जालंधर कैंट स्थित अपने यूनिट में ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक गुर जोवनजीत सिंह पुत्र पलविन्द्र सिंह निवासी गांव बरियार, नजदीक फतेहगढ़ चूडिय़ां पुलिस जिला बटाला 19 सिख रैजीमैंट यूनिट जालंधर कैंट में बतौर सिपाही सेवाएं दे रहा था। 


जानकारी के अनुसार, सबसे पहले गुर जोवनजीत सिंह का शव ग्रिल से लटकता उसके साथियों ने देखा। इस पर उन्होंने पहले अपने अधिकारियों को जानकारी दी और बाद में संबंधित पुलिस स्टेशन जालंधर कैंट को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट के प्रभारी इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह घुम्मण पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 


पता चला है कि जोवनजीत सिंह पिछले कुछ समय से परेशान था, जिसके चलते उसने यह गलत कदम उठा लिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता पलविन्द्र सिंह व परिवार के अन्य सदस्य भी जालंधर कैंट पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जब वह घर आया था तो बिल्कुल सही था और कुछ समय पहले ही उससे उनकी फोन पर बात भी हुई थी। फिर उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 


इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह घुम्मण ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने मृतक सेना के जवान के परिजनों के बयानों पर धारा-174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोवनजीत के खुदकुशी करने को लेकर पुलिस की जांच जारी है और अगर जांच में कोई और बात सामने आती है तो उसके हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सेना के अधिकारी अपने तौर पर जोवन के यूनिट में खुदकुशी करने को लेकर गहराई से जांच कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!