Edited By Tania pathak,Updated: 07 Jul, 2020 02:55 PM
मोगा में आज कोरोना के 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मोगा में कोरोना मामलों की संख्या 136 हो गई है...
मोगा (सन्दीप शर्मा): मोगा में आज कोरोना के 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मोगा में कोरोना मामलों की संख्या 136 हो गई है, जिनमें से 4 लोग मौत के मुँह में जा चुके हैं। मोगा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने साथ सेहत विभाग में चिंता पाई जा रही है, वही लोगों में भी दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आज आए पॉजिटिव मामलों में 3 कुवैत से वापस लौटे थे, 5 मोगा शहर में पहले से आए पॉजिटिव मरीज़ों के संपर्क में से आए हैं। 3 पुलिस कर्मचारी, 2 ओर व्यक्ति, 1 टी. बी. का मरीज़ और 1 पुलिस रिमांड पर आया आरोपी शामिल है।