Edited By Vaneet,Updated: 02 Jan, 2019 12:13 PM
नववर्ष पर शहर के विभिन्न अस्पतालों में 15 बच्चों ने जन्म लिया। इसके बाद परिवार के सदस्य काफी खुशी में हैं। उनका कहना है कि नववर्ष पर उनके घर परमात्मा ने मेहर की...
श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): नववर्ष पर शहर के विभिन्न अस्पतालों में 15 बच्चों ने जन्म लिया। इसके बाद परिवार के सदस्य काफी खुशी में हैं। उनका कहना है कि नववर्ष पर उनके घर परमात्मा ने मेहर की है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में 8 लड़कियों व 7 लड़कों ने जन्म लिया है।
सभी परिवार खुश
लुधियाना अस्पताल में लखवीर कौर पत्नी अमनदीप सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया है, जबकि सुखवीर कौर पत्नी हरप्रीत सिंह के घर बेटी व बेटे ने जन्म लिया है। इसी तरह ममता पत्नी सुमित सिधाना के घर बेटी, अभयजीत पत्नी गुरसाजन के घर बेटी व पूजा पत्नी दीपक के घर बेटे ने जन्म लिया है। इसके अतिरिक्त सरकारी अस्पताल में 4 लड़कियां व परम पाली क्लीनिक में 5 लड़कों ने जन्म लिया है। ये सभी परिवार खुश हैं तथा उनका कहना है कि इनके आने से उनकी किस्मत भी बदल सकती है।