Edited By Vaneet,Updated: 16 Feb, 2019 10:08 PM
पंजाब सरकार द्वारा आज पुलिस प्रशासन में एक और फेरबदल करते हुए 11 आईएएस और 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए...
चंडीगढ़(भुल्लर): गृह जिले में तैनात या एक स्थान पर 3 वर्ष से अधिक समय से टिके अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। ऐसा चुनाव कमीशन की हिदायत पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने आज 11 आई.ए.एस. और 67 पी.सी.एस. अधिकारियों को तबदील कर दिया।आई.ए.एस. अधिकारियों में कुलवंत सिंह को अब ए.डी.सी. (विकास) जालंधर और सुरभि मलिक को प्रशासक पटियाला डिवैल्पमैंट अथॉरिटी बनाया गया है। मलिक के पास चेयरपर्सन नगर सुधार ट्रस्ट पटियाला का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा। हरप्रीत सूदन को ए.डी.सी. (जनरल) होशियारपुर और नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज, विशेष सरंगल को ए.डी.सी. (विकास) अमृतसर, साक्षी साहनी को ए.डी.सी. (जनरल) एस.ए.एस. नगर, कोमल मित्तल को मुख्य प्रशासक अमृतसर डिवैल्पमैंट अथॉरिटी, सी.ई.ओ. अमृतसर स्मार्ट सिटी और एडीशनल कमिश्नर नगर निगम अमृतसर का चार्ज दिया गया है।