108 एम्बुलैंस सेवा फिर से हुई बहाल, कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

Edited By Vatika,Updated: 13 Jul, 2018 09:41 AM

108 ambulance

108 एम्बुलैंस सेवा के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल आगे बचितशा हैल्थ केयर कंपनी झुक गई है। कंपनी द्वारा 100 से अधिक हड़ताल पर गए कर्मचारियों को सस्पैंड करने का फैसला वापस ले लिया है तथा कर्मचारियों की जायज मांगें मानने का भरोसा दिया है।...

अमृतसर (दलजीत): 108 एम्बुलैंस सेवा के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल आगे बचितशा हैल्थ केयर कंपनी झुक गई है। कंपनी द्वारा 100 से अधिक हड़ताल पर गए कर्मचारियों को सस्पैंड करने का फैसला वापस ले लिया है तथा कर्मचारियों की जायज मांगें मानने का भरोसा दिया है। कर्मचारियों ने कंपनी के तेवर नर्म देखते हुए अनिश्चितकालीन समय के लिए की जा रही हड़ताल वापस ले ली है। इससे पहले आज सिविल अस्पताल में इकठ्ठा हुए कर्मचारियों से पुलिस प्रशासन द्वारा हड़ताल पर गए कर्मचारियों से जबरन गाडिय़ों की चाबियां छीनने की कोशिश भी की गई। 

जानकारी के अनुसार 108 एम्बुलैंस सेवा यूनियन द्वारा गत दिवस अपनी मांगों को लेकर 12 घंटों की पूरे पंजाब में हड़ताल की गई थी, इस दौरान यह सेवाएं प्रभावित हुई थीं। कंपनी द्वारा सख्त तेवर अपनाते हुए हड़ताल पर गए करीब 2 दर्जन कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया था। कर्मचारियों के निलंबन के बाद यूनियन के नेता भड़क गए और उन्होंने आज पूरे पंजाब में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। अमृतसर के सिविल अस्पताल में हड़ताल के लिए इकठ्ठा हुए यूनियन के नेताओं से पुलिस द्वारा एम्बुलैंस गाडिय़ों की चाबियां भी छीनने की कोशिश की गई। 

यूनियन के नेता गगनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब हैल्थ कमीशन निगम के एम.डी. वरुण रजूम के नेतृत्व में कंपनी के अधिकारियों और यूनियन के नेताओं की आज मीटिंग हुई थी। मीटिंग में कंपनी द्वारा 100 से अधिक कर्मचारियों की निलंबन का फैसला वापस ले लिया है और जल्द मांगों को मानने का भरोसा दिया गया है। रंधावा ने कहा कि कंपनी कर्मचारियों के साथ धक्का कर रही है। कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने संबंधित पहले ही कंपनी के उ‘च अधिकारियों को बता दिया गया था। उनकी तरफ से द्वारा समस्या के हल करने के बजाय कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया था। कंपनी के इस फैसले के कारण कर्मचारियों में भारी रोष था। उन्होंने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगे न मानी गई तो वह दोबारा हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!