Edited By Mohit,Updated: 30 Aug, 2020 09:17 AM
जिले की लोहा मंडी गोबिंदगढ़ में इंडस्ट्रियल यूनिट की भट्टी में हुए विस्फोट में आज दस मजदूर झुलस गए।
फतेहगढ़ साहिबः जिले की लोहा मंडी गोबिंदगढ़ में इंडस्ट्रियल यूनिट की भट्टी में हुए विस्फोट में आज दस मजदूर झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाके में दस मजदूर बुरी तरह झुलस गए तथा उन्हें चंडीगढ भेजा गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है। धमाका उस समय हुआ जब मजदूर भट्टी के समीप काम कर रहे थे तथा उसमें कबाड पिघल रहा था। विस्फोट होने पर पिघलता लोहा उन पर जा गिरा जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। इनमें से छह मजदूरों को गंभीर हालत में चंडीगढ के सरकारी मेडीकल अस्पताल में रैफर किया है तथा अन्य चार को मंडी गोबिंदगढ़ भर्ती कराया है।
यह जानकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भूपिंदर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को चंडीगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है।