Edited By Vatika,Updated: 19 Jun, 2020 09:40 AM
जलालाबाद में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे आए तूफान ने भारी तबाही मचा दी। इस भयानक तूफान के कारण शहर की 10 चावल मीलों की
जलालाबाद (सेतिया): जलालाबाद में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे आए तूफान ने भारी तबाही मचा दी। इस भयानक तूफान के कारण शहर की 10 चावल मीलों की इमारतें गिर गई। इमारतों में मशीनरी के अलावा चावलों का भी बड़ा नुक्सान हुआ है।
जानकारी के अनुसार माली वाला रोड पर के. जी. इंडस्ट्री की 4 इमारतों पर शेड गिरने से मशीनरी को नुक्सान पहुंचा। इसके अलावा अराया वाला रोड पर गोराया इंडस्ट्री के. सी. सोलवोकस, सन्दीप राइस मिल के अलावा काहने वाला रोड पर एस. एम. इंडस्ट्री का पूरा गोदाम गिर गया।
गोदाम में बारदाने का बड़ा नुक्सान हुआ है। तूफ़ान के साथ चावल मीलों की इमारतें और चावल ख़राब होने से करोड़ों रुपए के नुक्सान का अंदेशा जताया जा रहा है।इस घटना के बाद अराया वाला रोड, काहने वाले रोड और बिजली के खंबे गिरने से रोड भी बंद हो गए हैं।