Edited By Vaneet,Updated: 05 Oct, 2018 10:51 PM
थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते पुरहीरा बाईपास चौक के पास एक निजी होटल में बेसमैंट में काम कर रहे मजदूर उस समय मलवे के नीचे दब गए ..
होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते पुरहीरा बाईपास चौक के पास एक निजी होटल में बेसमैंट में काम कर रहे मजदूर उस समय मलवे के नीचे दब गए जब बेसमैंट की दीवार उनपर गिर गई।
हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई वहीं 3 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक मृतक मजदूर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं 3 घायल मजदूरों में 1 की हालत को गंभीर देख उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, डी.सी. ईशा कालिया, एस.एस.पी.जे. इलनचेलियन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का उपचार शुरु करवाया। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी गांव शेरगढ़, प्यारे लाल तथा राम राज (मूल निवासी यू.पी.-बिहार) के तौर पर हुई है। इनमें प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है।