Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 08:13 AM
गांव माड़ी कम्बोके में गत दिनों रास्ते को लेकर एक पक्ष द्वारा की फायरिंग से दूसरे पक्ष के घायल 3 व्यक्तियों में 1 ने उपचार दौरान तोड़ दिया जबकि 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी अनुसार गांव माडी कंबोके में जमीन को...........
भिक्खीविंड/खालड़ा (सुखचैन/अमन): गांव माड़ी कम्बोके में गत दिनों रास्ते को लेकर एक पक्ष द्वारा की फायरिंग से दूसरे पक्ष के घायल 3 व्यक्तियों में 1 ने उपचार दौरान तोड़ दिया जबकि 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी अनुसार गांव माडी कंबोके में जमीन को जाने वाले रास्ते को लेकर गोली चलाए जाने से एक नौजवान सुखबीर सिंह की मौके पर मौत हो गई थी जबकि 3 लोग प्रगट सिंह, निशान सिंह, हरप्रीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इनमें से प्रगट सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंधी डी.एस.पी. सुलक्खन सिंह मान, एस.एच.ओ. गुरचरन सिंह खालड़ा, एस.एच.ओ. बलविन्द्र सिंह, ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने कहा कि जिन्होंने गोली चलाई है, उन पर केस दर्ज कर सुखचैन सिंह, सुखराज सिंह, सतनाम सिंह, जुगरात, सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।