Edited By Vaneet,Updated: 23 Nov, 2018 07:45 PM
सर सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक किलोग्राम अफीम बरामद की है। सीआईए स्टाफ के एएसआई बशीर सिंह ने आज यहां बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान ....
मुक्तसर: मुक्तसर सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक किलोग्राम अफीम बरामद की है। सीआईए स्टाफ के एएसआई बशीर सिंह ने आज यहां बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग करते समय तिकौनी चौक फिरोजपुर रोड से इसे पकड़ा।
पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया तो कार चालक ने भागने की कोशिश की। उसे काबू कर लिया और कार की तलाशी के समय एक किलोग्राम अफीम तथा एक स्कैन की हुई आरसी बरामद की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पकड़ी गई अफीम के बारे में कोई परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपी की पहचान जोगिन्द्र सिंह तलेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है।