शिरोमणि अकाली दल का 10 साल से इस सीट पर कब्जा, मजीठिया के नाम से फेमस

Edited By Updated: 02 Jan, 2017 04:18 PM

majithia constituency

10 वर्षों से इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा है। इससे पहले कभी 2 वर्ष कांग्रेस व कभी 2 वर्ष अकाली दल का एक-एक बार कब्जा रहा है।

अमृतसरः 10 वर्षों से इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा है। इससे पहले कभी 2 वर्ष कांग्रेस व कभी 2 वर्ष अकाली दल का एक-एक बार कब्जा रहा है। विधानसभा हलका मजीठा को हमेशा पंजाब की राजनीति की धुरी समझा जाता रहा है। कभी यह हलका प्रकाश सिंह बादल मजीठा के नाम के साथ जाना जाता था व अब यह हलका कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के कारण पूरे माझे की हब बन चुका है।

इस हलके पर 8 बार अकाली दल व 6 बार कांग्रेस का कब्जा रहने के बावजूद यह हलका अकाली, राजनीति में अहम रोल अदा करता रहा है। इसी कारण पिछले 10 वर्षों में हुए अलग-अलग चुनावों में अकाली दल भारी संख्या में वोट लेकर आगे रहा है।


जातीय समीकरण
एस.सी/बी.सी-    34%
जाट सिख-         44%
कंबोज-              4%
हिंदू-                 12%
अन्य-               6%

सीट का इतिहास

वर्ष    विजेता पार्टी
1957    प्रकाश कौर कांग्रेस
1962    प्रकाश कौर    कांग्रेस
1967 शशीपाल सिंह   शिअद
1969 शशीपाल सिंह   शिअद
1972  कृपाल सिंह कांग्रेस
1977  प्रकाश सिंह मजीठा  शिअद
1980 प्रकाश सिंह मजीठा  शिअद
1985    सुरिन्द्रपाल सिंह कांग्रेस
1992   रणजीत सिंह वरियाम नंगल कांग्रेस
1997   प्रकाश सिंह मजीठा    शिअद
2001    राजमहिन्द्र सिंह मजीठा शिअद
2002    सविन्द्र सिंह कत्थूनंगल कांग्रेस
2007   बिक्रम सिंह मजीठा  शिअद
2012 बिक्रम सिंह मजीठा  शिअद

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!