Edited By Anjna,Updated: 09 May, 2018 11:48 AM
फगवाड़ा नगर निगम कार्यालय के पास सरकारी स्तर पर लाखों रुपए खर्च कर स्थापित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एक बार फिर पोल से रहस्यमयी अंदाज में गायब है। यद्यपि उक्त स्थल पर 24 घंटे राष्ट्रीय ध्वज लहराता है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा नगर निगम कार्यालय के पास सरकारी स्तर पर लाखों रुपए खर्च कर स्थापित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एक बार फिर पोल से रहस्यमयी अंदाज में गायब है। यद्यपि उक्त स्थल पर 24 घंटे राष्ट्रीय ध्वज लहराता है।
लोगों ने बताया कि गत कुछ दिनों से उक्त स्थल पर सिर्फ खाली पोल ही लगा हुआ है। रात होने पर पोल के नीचे लगी हाईपावर विद्युत लाइट भी रोशन होती है लेकिन पोल से राष्ट्रीय ध्वज गायब चल रहा है। ऐसा क्यों है इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी आन रिकार्ड सरकारी अमले द्वारा बताया नहीं गया है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।