Edited By Anjna,Updated: 22 Apr, 2018 02:34 PM
थाना सिटी पुलिस ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने व उसको जान से मारने की धमकियों देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 376,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका...
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): थाना सिटी पुलिस ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने व उसको जान से मारने की धमकियों देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 376,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका अपने पति के साथ झगड़ा रहने के कारण वह अपने मायके रह रही थी। गत दिनों गांव भलाईआना निवासी गुरलाभ सिंह उसकी मां के घर आया। जिसका पहले भी उनके घर में आना-जाना था। उसने बुरी नीयत से उसकी मां को पैसे देकर बाहर दुकान से कुछ सामान लाने के लिए कहा।
इसी बीच वह जब घर का काम कर रही थी तो गुरलाभ सिंह उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसको मारने की धमकी भी दी। इस उपरांत जब उसकी मां घर में लौटी तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद उसे श्री मुक्तसर साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह ने पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद आरोपी गुरलाभ सिंह के खिलाफ धारा 376/506 तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के एस.एच.ओ. तेजिंद्र पाल सिंह बराड़ ने कहा कि फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।