53 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Edited By Anjna,Updated: 21 May, 2018 11:39 AM

53 year old woman attempted rape

थाना सदर अधीन पड़ते गांव जोगेवाला निवासी एक 53 वर्षीय महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त मामले में कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोगा (आजाद): थाना सदर अधीन पड़ते गांव जोगेवाला निवासी एक 53 वर्षीय महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त मामले में कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार अंग्रेज सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि वह अपने घर में मौजूद थी, तो कथित आरोपी अजायब सिंह हमारे घर आया तथा मुझे पकड़कर मेरे साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब मैंने अपने आपको उसकी चंगुल से छुड़ाने का प्रयत्न किया तो उसने मुझे मारपीट करके घायल कर दिया। मेरे द्वारा शोर मचाने पर वह भाग गया।

मैंने अपने पारिवारिक सदस्यों को इसकी जानकारी दी तथा पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपी को आज पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत द्वारा एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!