Watch Video हमले में जा सकती थी केजरीवाल की जानः संजय सिंह
Edited By Updated: 01 Mar, 2016 04:41 PM
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बादलों के इशारे पर ही लुधियाना में केजरीवाल पर हमला करवाया गया था।
चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बादलों के इशारे पर ही लुधियाना में केजरीवाल पर हमला करवाया गया था।
चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए संजय ने कहा कि इस हमले में केजरीवाल की जान भी जा सकती थी। इसके साथ ही उनका कहना है कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियोंं पर मामला दर्ज करने के बाद कोई गिरफ़्तारी भी नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल की गाड़ी पर गत दिवस हसनपुर गांव नजदीक कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस बीच केजरीवाल की गाड़ी का शीशा टूट गया और केजरीवाल बाल-बाल बचे थे।