Edited By Mohit,Updated: 17 Jan, 2019 05:15 PM
यहां दुलद्दी गेट के बाहर गऊशाला आश्रम के नजदीक एक कमरे की छत गिरने से कमरे में सौ रहे मजदूर प्रमोद लाल (45) की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह लगभग 4:30 बजे इस हादसे का पता लगा।
नाभा (जैन): यहां दुलद्दी गेट के बाहर गऊशाला आश्रम के नजदीक एक कमरे की छत गिरने से कमरे में सौ रहे मजदूर प्रमोद लाल (45) की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह लगभग 4:30 बजे इस हादसे का पता लगा। बताया जाता है कि कमरे की छत की हालत खस्ता थी, जिस कारण छत गिर गई और मजदूर ईटों के भार के नीचे कुचला गया। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई।