गांव लंग में पति ने पत्नी का कुल्हाड़ी मारकर किया कत्ल

Edited By swetha,Updated: 11 Oct, 2018 09:54 AM

suicide case

शहर के नजदीकी गांव लंग में आज सुबह पति लखविंदर सिंह ने कुल्हाड़ी से कई वार करके अपनी पत्नी मनप्रीत कौर का कत्ल कर दिया और खुद फरार हो गया। मनप्रीत कौर का कत्ल बहुत ही बेरहमी से किया गया। उसके सिर में और आसपास दो-तीन वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही...

पटियाला(बलजिन्द्र): शहर के नजदीकी गांव लंग में आज सुबह पति लखविंदर सिंह ने कुल्हाड़ी से कई वार करके अपनी पत्नी मनप्रीत कौर का कत्ल कर दिया और खुद फरार हो गया। मनप्रीत कौर का कत्ल बहुत ही बेरहमी से किया गया। उसके सिर में और आसपास दो-तीन वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार लखविंदर सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आज सुबह दोनों में बहस हुई तथा बहस के बाद लखविंदर सिंह ने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इसकी पुष्टि करते हुए थाना त्रिपड़ी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राजेश मल्होत्रा ने बताया कि इस मामले में महिला के भाई हरभजन सिंह निवासी अजरोर की शिकायत पर लखविंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह फिलहाल फरार है और उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनप्रीत और लखविंदर सिंह के 5 बच्चे हैं। 4 लड़कियां और एक लड़का है। उन्होंने बताया कि लखविंदर सिंह कंबाइनों पर काम करता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!