Edited By swetha,Updated: 22 Sep, 2018 12:55 PM
थाना सिविल लाइन की पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गांव लौट के एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पटियाला(बलजिन्द्र): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गांव लौट के एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें हरबंस सिंह, उसका पुत्र गुरतेज सिंह और हरबंस सिंह की पत्नी शामिल हैं। इस संबंध में अर्जुन कपूर पुत्र अनिल कपूर निवासी न्यू मजीठिया एन्क्लेव पटियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पिता अनिल कपूर (61) प्रापर्टी डीलर का काम करते थे, 20 सितम्बर को सुबह 9.10 बजे उसके पिता का फोन आया कि वह भादसों रोड पुल पर खड़े हैं और उक्त व्यक्तियों से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। जब अर्जुन कपूर भाखड़ा नहर के पास पहुंचा तो वहां उसके पिता की कार खड़ी थी, जिसमें से उक्त व्यक्तियों के खिलाफ सुसाइड नोट मिला। शिकायतकत्र्ता के मुताबिक उसके पिता ने उक्त व्यक्तियों से परेशान होकर भाखड़ा नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। अनिल कपूर की लाश भाखड़ा रोड के पास से मिली है। पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।