संत ढडरियां वाले ने लगाया पंजाब सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का अारोप

Edited By Updated: 10 Aug, 2016 01:53 PM

sant baba ranjit singh ji dhadrian wale

आर.एस.एस. नेता जगदीश गगनेजा पर हमला करने वालों को पकड़ने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की सक्रियता से सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढडरियां वाले हैरान हैं।

चंडीगढ़: आर.एस.एस. नेता जगदीश गगनेजा पर हमला करने वालों को पकड़ने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की सक्रियता से सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढडरियां वाले हैरान हैं। ढडरियां वाले का कहना है कि तीन महीने पहले उन पर हुए हमले की जांच अाज भी अधूरी है। दूसरी तरफ आर.एस.एस. नेता पर हमले को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर सिपाही तक दिन-रात जुटे हुए हैं।

गगनेजा पर हुए हमले के बाद हमलावरों का सुराग ढूंढने के लिए पंजाब सरकार द्वारा  रखी गई इनामी रकम और सरकारी नौकरी का हवाला देते रणजीत सिंह ने कहा कि वह इस बात का विरोध नहीं कर रहे परन्तु तब सरकार क्यों चुप रही जब एक सिख प्रचारक पर सरेआम गोलियों से हमला किया गया? उन्होंने कहा कि इस तरह करके पंजाब सरकार सिखों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

गौरतलब  है कि आर.एस.एस. नेता जगदीश गगनेजा पर हमले के बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल खुद पूरी तरह सक्रिय हैं। वह पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस ने ऐलान किया है कि हमलावरों बारे जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले परिवार के एक मैंबर को नौकरी भी दी जाएगी। पुलिस ने हमलावरों तक पहुंचने के लिए 10 टीमें बनाईं हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!