Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2019 09:22 AM
17 वर्षीय नाबालिगा के साथ वैद्य द्वारा दुष्कर्म करने का समाचार है। एस.एच.ओ. सदर थाना कपूर ने बताया कि चौधरी माजरा पुली के वैद्य गुरजीत सिंह के पास लड़की का किसी बीमारी के कारण इलाज चल रहा था। वैद्य ने अपने क्लीनिक में लड़की को पीने के लिए पानी दिया।
नाभा(जैन/गोयल): 17 वर्षीय नाबालिगा के साथ वैद्य द्वारा दुष्कर्म करने का समाचार है। एस.एच.ओ. सदर थाना कपूर ने बताया कि चौधरी माजरा पुली के वैद्य गुरजीत सिंह के पास लड़की का किसी बीमारी के कारण इलाज चल रहा था। वैद्य ने अपने क्लीनिक में लड़की को पीने के लिए पानी दिया।
इसमें कुछ मिला दिया गया, जिसको पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने वैद्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले की जांच थानेदार सर्बजीत कौर व थानेदार गुरचरन सिंह द्वारा की जा रही है। पीड़िता का मैडीकल करवाया गया है।