Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2018 10:00 AM
थाना खेड़ी गंडिया की पुलिस ने पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में लड़की की शिकायत पर आरोपी विरुद्ध केस दर्ज किया है।
राजपुरा(निर्दोष/ चावला): थाना खेड़ी गंडिया की पुलिस ने पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में लड़की की शिकायत पर आरोपी विरुद्ध केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसके पिता ने 30 अप्रैल को घर में दुष्कर्म करने की कोशिश की, फिर 1 मई रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद 7 मई को फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की तो उसने अपने परिजनों को बताया और पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने लड़की का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाकर आरोपी बहादुर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।