Edited By swetha,Updated: 21 May, 2019 10:08 AM
: एक सौतेले पिता ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
समाना (शशिपाल): एक सौतेले पिता ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने घर में मौजूद जहरीला पदार्थ निगलकर अपना बचाव किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल समाना लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों द्वारा उसे पटियाला रैफर कर दिया गया। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर सैक्शन-4ए पोस्को एक्ट की धाराओं सहित अन्य धाराओं तहत आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिटी पुलिस समाना के प्रमुख परमजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज करवाए बयानों के अनुसार 7 वर्ष पहले उसकी माता का दूसरा विवाह समाना के कमल कुमार से हुआ था। वह, उसके पिता व मां सभी इकट्ठे रह रहे थे, लेकिन कुछ समय से उसका सोतैला पिता उससे अश्लील हरकतें करने लगा था। 17 मई की शाम लगभग 6:00 बजे जब उसकी माता सफाई व अन्य मजदूरी कार्यों के लिए गई हुई थी। इस दौरान उसके पिता ने उसे अकेला पाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की कोशिश की, जिससे सहम कर अपने बचाव के लिए उसने घर में पड़ी चूहे मारने की दवा निगल ली। पुलिस ने मैजिस्ट्रेट के पास पीड़िता के बयान दर्ज करवा दिए हैं। आरोपी फरार है।