Edited By Anjna,Updated: 22 Feb, 2019 02:13 PM
फतेहगढ़ साहिब में पंचायती चुनावों के समय पड़ी 2 गुटों की रंजिश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
फतेहगढ़ साहिबः फतेहगढ़ साहिब में पंचायती चुनावों के समय पड़ी 2 गुटों की रंजिश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। यह रंजिश जानलेवा लड़ाई के रूप में सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब के नजदीकी गांव हंसाली में इसी रंजिश के चलते दो गुटों में लड़ाई हो गई। इसी लड़ाई में कुछ व्यक्तियों ने दूसरे पक्ष के युवकों को गोली चला दीं। घायल हालत में जख्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मौके पर पंहुचे बडाली आला सिंह के एस.एच.ओ. अमरदीप सिंह ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि लड़ाई में किसी तरह का जानी नुक्सान होने से बचाव हो गया।