Edited By swetha,Updated: 04 Jun, 2018 01:39 PM
रेलवे पुलिस सरहिंद ने एक महिला को 5 किलो गांजे समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंधी रेलवे पुलिस सरहिंद के एस.एच.ओ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार सुखविंद्र सिंह टीटू ने पुलिस पार्टी समेत कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन सरहिंद से...
फतेहगढ़ साहिब(जज्जी) : रेलवे पुलिस सरहिंद ने एक महिला को 5 किलो गांजे समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंधी रेलवे पुलिस सरहिंद के एस.एच.ओ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार सुखविंद्र सिंह टीटू ने पुलिस पार्टी समेत कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन सरहिंद से पूनम देवी पत्नी अनिल मंडल निवासी लेलखा नजदीक भागलपुर बिहार को 5 किलो गांजे समेत गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20-61-85 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस मौके पर पूनम देवी के सामान की चैकिंग के लिए डी.एस.पी. सुरेंद्र कुमार को भी बुलाया गया था और उनके सामने उक्त महिला की तलाशी ली गई थी। पूनम देवी को माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसको 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंधी पूनम देवी के वकील इंद्रजीत सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस द्वारा रिमांड की मांग की गई थी और उन्होंने इसका विरोध किया था। माननीय अदालत ने उनकी दलीलों से सहमत होते हुए पूनम देवी को जेल भेज दिया।