Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 May, 2018 05:12 PM
पी.ओ. स्टाफ फतेहगढ़ साहिब द्वारा नशीले पदार्थों के 2 मामलों में भगौड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
फतेहगढ़ साहिब (जज्जी): पी.ओ. स्टाफ फतेहगढ़ साहिब द्वारा नशीले पदार्थों के 2 मामलों में भगौड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंधी एस.पी. जांच हरपाल सिंह और डी.एस.पी. जांच दलजीत सिंह खख ने बताया कि 23 सितम्बर 2013 को जितेंद्र कुमार उर्फ काला को 1400 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार कर थाना मंडी गोङ्क्षबदगढ़ में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे माननीय स्पैशल जज अजायब सिंह ने 14 जनवरी 2016 को भगौड़ा करार दे दिया था।
इस पर पी.ओ. स्टाफ के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत कार्रवाई करते हुए जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर माननीय अदालत अमलोह में पेश किया जहां उसे 19 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जितेंद्र कुमार को इससे पहले भी थाना मंडी गोङ्क्षबदगढ़ पुलिस ने 6 फरवरी 2013 को 2 हजार नशीली गोलियां और 200 कैप्सूलों समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था, जिसमें जितेंद्र कुमार को माननीय अदालत ने 8 जनवरी 2018 को भगौड़ा करार दिया हुआ है।