Edited By swetha,Updated: 15 Oct, 2018 04:19 PM
राजपुरा सिटी पुलिस ने ए.टी.एम. कार्ड बदल कर विशेष तौर पर बुजुर्गों को अपना निशाना बनाने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में डी.एस.पी. कृष्ण कुमार पैंथे ने बताया कि पुलिस को पिछले कुछ समय से राजपुरा में विशेष...
राजपुरा(निर्दोष, चावला, के.बी.): राजपुरा सिटी पुलिस ने ए.टी.एम. कार्ड बदल कर विशेष तौर पर बुजुर्गों को अपना निशाना बनाने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में डी.एस.पी. कृष्ण कुमार पैंथे ने बताया कि पुलिस को पिछले कुछ समय से राजपुरा में विशेष तौर पर बुजुर्गों को कुछ अपराधियों द्वारा अपना निशाना बना कर उनके ए.टी.एम. कार्ड बदल कर किसी अन्य ए.टी.एम. पर जाकर उनकी बैंक में जमा सारी राशि निकलवा लिए जाने की शिकायतें आ रही थीं और इन अपराधियों का पता नहीं चल रहा था।
इस संबंध में थाना सिटी में बीते दिनों दर्ज किए गए मुकद्दमे पर कार्रवाई करते हुए एस.एच.ओ. गुरचरण सिंह द्वारा इस मामले में जांच कर रहे ए.एस.आई. नरपिन्द्र पाल सिंह ने सी.सी.टी.वी. फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पिहोवा से 2 व्यक्तियों को काबू किया जिन्होंने इन वारदातों को अंजाम दिया था। उनके पास से राजपुरा वासी शिकायतकत्र्ता मुकेश से ए.टी.एम. कार्ड बदल कर ठगे 40 हजार रुपए बरामद हुए जो उसने अपनी बेटी कि शादी के लिए इकट्ठे किए थे। आरोपियों की पहचान पिहोवा वासी कमलजीत और सुनील कुमार के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और इन दोनों से पूछताछ के दौरान गिरोह में शामिल अन्य व्यक्तियों और इनके द्वारा कि गई अन्य वारदातों के पता लगने की संभावना है।