Edited By swetha,Updated: 14 Nov, 2018 10:36 AM
कस्तूरबा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
राजपुरा(स.ह.): कस्तूरबा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कस्तूरबा चौकी इंचार्ज मंजीत सिंह द्वारा पुलिस पार्टी समेत गश्त के दौरान आनंद कॉलोनी के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। उक्त व्यक्ति की पहचान गांव अच्छरवाल जिला लुधियाना वासी सुंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।