हैरोइन की सप्लाई करने वाला अफ्रीकी व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 26 Mar, 2019 06:06 PM

patiala hindi news

नशों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंतर्गत फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा एक अफ्रीकी व्यक्ति को गिरफ्तार करके 300 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

फतेहगढ़ साहिब (बक्शी): नशों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंतर्गत फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा एक अफ्रीकी व्यक्ति को गिरफ्तार करके 300 ग्राम हैरोइन बरामद की है। 

आज प्रैस कांफ्रेंस दौरान जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख अमनीत कौंडल आई.पी.एस. ने बताया कि थाना फतेहगढ़ साहिब की पुलिस द्वारा गत दिनीं एक कार में सवार दो व्यक्तियों कुलदीप सिंह और रजत कुमार को कथित तौर पर 98 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था जिनसे पूछताछ दौरान पता लगा कि यह हैरोइन वह जोहन नाम के विदेशी व्यक्ति से 1 लाख 50 हजार रुपए की खरीदकर लाए थे जो कि दवारका मेट्रो स्टेशन दिल्ली नजदीक रहता है। 

उन्होंने बताया कि इस पर थाना फतेहगढ़ साहिब के एस.एच.ओ विनोद कुमार ने पुलिस पार्टी सहित 24-25 मार्च की रात को दिल्ली में जा कर रेड कर उक्त मामले में जोहन नाम के विदेशी व्यक्ति को काबू किया जिसने अपना नाम शिमेका उर्फ गेवी उर्फ जोहन निवासी अफ्रीका बताया। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में जब गिरफ्तार करके जोहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि रजत कुमार और कुलदीप सिंह उसके पास दिल्ली आते थे जिनको वह हैरोइन की सप्लाई देता था। यह हैरोइन आगे से उसको ओकले नाम का विदेशी व्यक्ति देता था और इसकी सप्लाई करने पर उसको 5 हजार रुपए मिलते हैं। 

उन्होंने बताया कि उक्त गिरफ्तार किए जोहन ने बताया कि कुछ दिन पहले वह उक्त व्यक्तियों को 300 ग्राम हैरोइन की सप्लाई करने के लिए फतेहगढ़ साहिब आया था, पर उस दिन उक्त व्यक्ति उसको नहीं मिले और पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग से डरते हुए वह अपने साथ लाई 300 ग्राम हैरोइन को नैना देवी मंदिर सरहिन्द शहर नजदीक जमीन में दबाकर छुपा गया था। कौंडल ने बताया कि जोहन के बताने अनुसार डी.एस.पी. रमिन्दर सिंह काहलों के नेतृत्व में एस.एच.ओ. विनोद कुमार ने उक्त जगह से मिट्टी खुदवाकर 300 ग्राम हैरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति खिलाफ मुकदमा नंबर 38 एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन 25 मार्च को दर्ज कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि जोहन का माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस हैरोइन समगलिंग के चल रहे गिरोह के  बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिनमें विदेशी और लोकल नागरिक शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर एस.पी. (डी) हरपाल सिंह, एस.पी. (एच) नवनीत सिंह बैंस, डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाना, डी.एस.पी. रमिन्दर सिंह काहलों आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!