Edited By Vaneet,Updated: 14 Nov, 2018 10:39 PM
नाभा में दिन-दिहाड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 4 घंटों के अंदर आरोपियों को गिर...
पटियाला(बलजिन्द्र, जैन, गोयल): नाभा की नई अनाज मंडी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के गनमैन को गोली मार कर 50 लाख रुपए लूटने वाले दोनों लुटेरों को पटियाला पुलिस ने सिर्फ 4 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। उपचार के दौरान गनमैन प्रेम चंद की मौत हो गई। दोनों लुटेरे संगरूर के रहने वाले हैं और एक का नाम जगदेव सिंह उर्फ तारी (35) पुत्र करनैल सिंह तथा दूसरे का नाम अमनजीत सिंह (32) है। इसकी पुष्टि आई.जी. पटियाला रेंज ए.एस. राय ने की।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से लूटे गए 50 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा गनमैन प्रेम चंद से छीनी गई राइफल, रिवाल्वर, वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल और लूट के बाद बदले गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। डी.जी.पी. पंजाब सुरेश अरोड़ा ने इस सफलता के लिए पटियाला पुलिस को एक लाख रुपए का कैश ईनाम तथा इसमें बेहतरीन भूमिका निभाने वाले अफसरों और कर्मचारियों को तरक्की देने की घोषणा की। पुलिस ने देर शाम इसका खुलासा किया। यहां यह वर्णनयोग्य है कि नाभा पुलिस ने थोड़े समय में ही 4 मर्डर और 2 बैंक डकैतियां ट्रेस की हैं।