Edited By Mohit,Updated: 05 Dec, 2018 09:04 PM
स्थानीय मैक्सीमम सिक्योरिटी जिला जेल में से आज एक कैदी जीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी सुलेमगढ़ (थाना मूणक) के फरार होने की सूचना मिली है। बताया जाता है कि इस कैदी को...............
नाभा (जैन): स्थानीय मैक्सीमम सिक्योरिटी जिला जेल में से आज एक कैदी जीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी सुलेमगढ़ (थाना मूणक) के फरार होने की सूचना मिली है। बताया जाता है कि इस कैदी को एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन 10 साल की सजा हुई थी और दो ओर मामले विचाराधीन हैं। कैदी जेल में से कैसे फरार हुआ, बारे जांच की जा रही है। जेल सुपरडेंट इकबाल सिंह बराड़ ने बार बार सम्पर्क करने पर फोन नहीं उठाया।