स्कूलों के मैदानों पर पार्किंग और खेल मैदान बनाएगा नगर निगम

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2018 02:39 PM

municipal corporation patiala

नगर निगम पटियाला ने पार्किंग का मसला हल करने के लिए शहर में बने स्कूलों के खाली पड़े मैदानों को प्रयोग करने का फैसला किया है। निगम छुट्टी के बाद इन स्कूलों के मैदानों को पार्किंग के लिए इस्तेमाल करेगा और इन पर बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान बनाएगा।

पटियाला(जोसन/राजेश): नगर निगम पटियाला ने पार्किंग का मसला हल करने के लिए शहर में बने स्कूलों के खाली पड़े मैदानों को प्रयोग करने का फैसला किया है। निगम छुट्टी के बाद इन स्कूलों के मैदानों को पार्किंग के लिए इस्तेमाल करेगा और इन पर बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान बनाएगा। निगम ने यह फैसला आज अपनी रखी मीटिंग में लिया है और इसे जनरल हाऊस में पास कर दिया जाएगा। नगर निगम इसके अलावा पार्किंग में सुधार के लिए अलग-अलग विभागों की शहर में खाली पड़ी जमीनों को निगम में शिफ्ट करेगा और इनकी लीज/मालिकी तबदील करके इन पर शहर की रेहडिय़ों को शिफ्ट करेगा जिससे शहर की सड़कों को खुला किया जा सके।

काले मुंह वाली बगीची से भाषा विभाग तक होगी नाले की सफाई  : इसके अलावा नगर निगम ने सफाई को ध्यान में रखते हुए काले मुंह वाली बगीची से भाषा विभाग तक शहर के नाले की सफाई करने का फैसला लिया है जिस पर 100 लाख रुपए लगाए जाएंगे। शहर में 67 लाख की लागत के साथ पब्लिक शौचालय बनाने की भी निगम ने घोषणा की है। नगर निगम ने शहर अंदर चल रहे प्रोजैक्टों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर करवाने के लिए एक विशेष कंपनी के साथ समझौता करने का फैसला लिया है। इसके अतिरिक्त निगम अपनी बिल्डिंग में एक नई लिफ्ट भी लगाएगा। 

शहर के वार्डों के लिए पास किए 25-25 लाख को जनरल हाऊस में करेगा निगम पास
नगर निगम ने हाल ही में शहर के अलग-अलग वार्डों में 25-25 लाख रुपए के विकास कार्य करने की घोषणा की है। इन पैसों को निगम आज हो रहे जनरल हाऊस में पास करेगा जिससे शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को बुलंदियों पर पहुंचाया जा सके। निगम 18 मई को एफ एंड सी.सी. और जनरल हाऊस दोनों मीटिंगें करके शहर में विकास कार्यों को पटरी पर लाएगा।

कांग्रेस सरकार शहर के विकास के लिए वचनबद्ध : योगी
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर योगिन्द्र सिंह योगी ने कहा कि शहर के विकास के लिए बहुत से प्रोजैक्ट कैप्टन अमरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री पंजाब और महारानी परनीत कौर पूर्व विदेश मंत्री ने स्वीकृत किए हैं जिन्हें जनरल हाऊस में पास करके शहर के विकास को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ की लागत के साथ शहर की समूची सड़कों को बनाया जा रहा है और अब शहर के अंदरूनी क्षेत्रों की तरफ भी पूरा ध्यान दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!