Edited By swetha,Updated: 06 Dec, 2018 08:41 AM
मुख्यमंत्री के शहर में रात के समय महिलाओं की चोटी काटी जाने के मामले को लेकर महिलाओं में भय का माहौल है। वह रात को घर से बाहर निकलने से डर रही हैं। इस तरह का ही एक मामला कुछ दिन पहले रणजीत नगर में घटा, जहां सरोज रानी की रात के समय सोते हुए चोटी काटी...
पटियाला/बारन (इंद्र): मुख्यमंत्री के शहर में रात के समय महिलाओं की चोटी काटी जाने के मामले को लेकर महिलाओं में भय का माहौल है। वह रात को घर से बाहर निकलने से डर रही हैं। इस तरह का ही एक मामला कुछ दिन पहले रणजीत नगर में घटा, जहां सरोज रानी की रात के समय सोते हुए चोटी काटी गई। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस संबंधी सरोज रानी के पति जस्सी ने बताया कि चोटी काटने की घटना के बाद उसका परिवार के मैंबर और उसकी पत्नी बहुत सहमे हुए हैं। उसकी पत्नी के कहे अनुसार उसको कई दिनों से यह लग रहा था कि जैसे कोई कैंची लेकर उसका पीछा कर रहा हो। जब वह घर के अंदर दाखिल होती या कोई और काम करती तो उसको इस तरह लगता था जैसे कोई परछाई उसके बाल काटने की कोशिश कर रही हो। घटना के बाद आखिर यह बात सच हो गई। उन्हें इस तरह महसूस हो रहा जैसे अदृश्य शक्ति के द्वारा उसकी चोटी काटी हो।
थाना अनाज मंडी के एस.एच.ओ. हैरी बोपाराय ने कहा कि महिला की चोटी काटने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है और यदि आती है तो वह जरूर छानबीन करेंगे। यदि किसी शरारती तत्व का काम हुआ तो उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।