Edited By swetha,Updated: 05 Jun, 2018 01:05 PM
सिटी पुलिस राजपुरा ने जमीन का बयाना लेकर रजिस्ट्री न करवा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में मनमोहन सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गोङ्क्षबद कालोनी की शिकायत पर नरविंद्र सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी मूलेपुर, हरि सिंह पुत्र हरदम सिंह निवासी राजपुरा, हरभजन...
राजपुरा(के.बी.) : सिटी पुलिस राजपुरा ने जमीन का बयाना लेकर रजिस्ट्री न करवा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में मनमोहन सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गोङ्क्षबद कालोनी की शिकायत पर नरविंद्र सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी मूलेपुर, हरि सिंह पुत्र हरदम सिंह निवासी राजपुरा, हरभजन पुत्र प्रेम सिंह निवासी सैदखेड़ी राजपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने उक्त आरोपियों के साथ जमीन का सौदा करते हुए बयाने के तौर पर उन्हें 5,45,000 रुपए दे दिए। उसके बाद उक्त आरोपियों ने उक्त जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई और न ही रुपए वापस किए। जिसकी शिकायत पुलिस को करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।