Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 10:02 AM
थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी के आरोप में मीरा तिवाड़ी पत्नी अशोक तिवाड़ी निवासी ब्लॉसम एन्क्लेव नाभा रोड पटियाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पटियाला (बलजिन्द्र): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी के आरोप में मीरा तिवाड़ी पत्नी अशोक तिवाड़ी निवासी ब्लॉसम एन्क्लेव नाभा रोड पटियाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
इस संबंध में सुखवंत सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव लद्दा मुंडा थाना घुमाण जिला गुरदासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त महिला ने उसकी बेटी रुपिंदर कौर और जमाई गगनदीप सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर 6 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने इस शिकायत की पड़ताल करने के बाद उक्त महिला के खिलाफ 420 आई.पी.सी. और पंजाब ह्यूमन स्मगङ्क्षलग एक्ट 2012 की धारा 13 के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।