Edited By swetha,Updated: 21 Oct, 2018 09:04 AM
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पटियाला पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए जर्मन सिंह से 4 एजैंसियों ने कई घंटे तक लगातार पूछताछ की।
पटियाला(बलजिन्द्र): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पटियाला पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए जर्मन सिंह से 4 एजैंसियों ने कई घंटे तक लगातार पूछताछ की।
आई.बी. दिल्ली, आई.बी. पंजाब, इंटैलीजैंस विंग पंजाब और एंटी टैररिस्ट स्क्वायड (ए.टी.एस.) उत्तर प्रदेश की टीमें पटियाला पहुंची हुई थीं और चारों जांच एजैंसियों ने अपने-अपने एंगल से घंटों पूछताछ की। दूसरी ओर पटियाला पुलिस भी जर्मन सिंह को अज्ञात स्थान पर लेकर गई। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही परन्तु पुलिस की एक टीम जर्मन सिंह को 2 अज्ञात जगहों पर लेकर गई है। एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू का कहना है कि वह मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और उन्हें इस मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं।