Edited By Vatika,Updated: 13 Oct, 2018 01:41 PM
शहर के बस स्टैंड झिल्ल इलाके में मामूली विवाद के बाद बीती रात गोली चल गई। इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों की प
पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर के बस स्टैंड झिल्ल इलाके में मामूली विवाद के बाद बीती रात गोली चल गई। इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखविन्द्र सिंह और उसके पिता रघुवीर सिंह निवासी हाल आबाद किराएदार मुख्तयार सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी बस स्टैंड झील पटियाला के तौर पर हुई।
पुलिस ने इस मामलों में सुखविन्द्र सिंह की शिकायत पर भगवान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव घनुड़की थाना सदर नाभा के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और आम्र्ज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। घायल सुखविन्द्र सिंह के मुताबिक वह किराए पर रहते हैं और भगवान सिंह भी उनके सामने के घर में किराए पर रहता है। कुछ दिन पहले उसके साथ भगवान सिंह का मामूली विवाद हुआ था और बाद में राजीनामा हो गया था। बीती रात भगवान सिंह की उसके पिता के साथ हाथापाई हो गई और इस हाथापाई में भगवान सिंह ने अपनी रिवाल्वर से 2 गोलियां चला दीं।
एक उसकी जांघ में लगी और दूसरी उस के पिता की छाती में लगी। घायल सुखविन्द्र सिंह को फैक्टरी एरिया में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि उस के पिता रघुवीर सिंह को सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।